अटरू में पहली बार मनाई देवनारायण जयंती
अटरू| श्रीवीर गुर्जर विकास समिति के तत्वावधान में तहसील में पहली बार देवनारायण जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर 24 बगड़ावतो की सवारी के साथ नाचते-गाते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों और बाजार से देवनारायण की शोभायात्रा निकाली गई। गुर्जर समाज की आम सभा कटारमल चौराहे के समीप स्थित देवनारायण मंदिर में की गई। इसमें मुख्य अतिथि कोटा जिला प्रमुख सुरेंद्र गुर्जर, कार्यक्रम अध्यक्ष वीर गुर्जर विकास समिति के अध्यक्ष हरिराज गुर्जर, विशिष्ट अतिथि एसबीसी जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर, मेघराज गुर्जर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश गुर्जर प्रेमजी गुर्जर मानपुरा, हंसराज गुर्जर, डॉ. दिलीप गुर्जर, मांगीलाल सरसोदिया आदि ने संबोधित किया।
अटरू. कस्बे में गुर्जर समाज के कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।