पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना गिट‌्टी सीमेंट के खड़े कर दिए टावर

बिना गिट‌्टी-सीमेंट के खड़े कर दिए टावर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अयाना| क्षेत्रके लुहावद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बन रहे 33 केवी ग्रिड स्टेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस पावर हाउस से क्षेत्र के गणेशपुरा, अमरपुरा, गंडावद, गणेशखेड़ा, देवखेड़ली, लक्ष्मीपुरा, बाड़ोली, करजोदा, मिठोद, दुर्जनपुरा आदि गांवों विद्युतापूर्ति होगी।

ग्रामीणों ने बताया कि लुहावद से अयाना तक मुख्य लाइन के लोहे के टावर जमीन में बिना गिट्टी-सीमेंट के खड़े कर दिए गए हैं, जिन पर लाइन भी खींची जा चुकी है। यह विद्युत पोल क्षतिग्रस्त भी हैं। किसानों ने बताया कि यह टावर खेतों में भी लगे हुए हैं, जिनमें वर्षा के समय करंट आने की संभावना रहेगी।

तकरीबन एक करोड़ की लागत से बन रहे ग्रिड स्टेशन से लक्ष्मीपुरा, दुर्जनपुरा, करजोदा, मिठोद तथा अयाना सहित लुहावद गांव का अलग फीडर होगा। पावर हाउस का निर्माण कार्य एक माह में हो जाने की संभावना है।

इस बारे में विद्युत विभाग के एक्सईएन आरसी शर्मा का कहना है कि लोहे के टावरों में ठेकेदार द्वारा गिट्‌टी-सीमेंट करवाई जाएगी।

अयाना. लुहावदग्रिड स्टेशन में लगाए गए लोहे का टावर भी है टूटा हुआ