भामाशाह शिविर का समापन
अयाना| क्षेत्रके लक्ष्मीपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन में 9 सितंबर से चल रहे भामाशाह शिविर का शनिवार को समापन हो गया। शिविर में अंतिम दिन स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए सुबह से ही विजयपुरा, कंवल्दा, अरनिया, डिंड़ोरा गांव के ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रहलाद मीणा, कानूनगो रघुराजसिंह, पटवारी घनश्याम शर्मा, पदेन सचिव हरिमुकेश नागर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। विकास अधिकारी ने बताया कि शिविर में वंचित रहे ग्रामीणों के भामाशाह कार्ड पंचायत समिति मुख्यालय पर शिविर लगाकर बनाए जाएंगे।