- Hindi News
- एएसपी ने किया अयाना थाने का आकस्मिक निरीक्षण
एएसपी ने किया अयाना थाने का आकस्मिक निरीक्षण
अयाना| अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक ग्रामीण विजय स्वर्णकार ने सोमवार को पुलिस थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अयाना थानाधिकारी अजीत बागड़ौलिया तथा अन्य पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की कानून व्यवस्था के बारे में चर्चा की।
उन्होंने बीट प्रभारियों से घर-घर जाकर की जा रही सर्वे रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। बाद में उन्होंने थाना क्षेत्र के प्रेमपुरा गांव में जमीन विवाद के चलते दो गुटों में चल रही आपसी रंजिश के मद्देनजर हालात का जायजा लिया।
वहां पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय पर बनाई गई अस्थाई पुलिस चौकी गांव के मध्य बनाए गए सुरक्षा पाॅइंटों पर जाकर पुलिसकर्मियों से चर्चा कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थानाधिकारी बागड़ौलिया, टाउन चौकी प्रभारी अभयसिंह को सतर्कता बरतने तथा पुलिस गश्त के निर्देश दिए।
अयाना. प्रेमपुरागांव में हालात का जायजा लेते एएसपी।