पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनभर बादलों की ओट में छिपा रहा सूरज

दिनभर बादलों की ओट में छिपा रहा सूरज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीपल्दा. अचानक हुए मौसम परिर्वतन के साथ ही दिनभर सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा, जिसके चलते लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लदे नजर आए। लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते रहे। वहीं कस्बे में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। शुक्रवार रात में क्षेत्र में तेज हवाओं बिजली की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश हुई। पीपल्दा में तेज बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे, जिसके चलते तापमान में अचानक गिरावट गई। बारिश होने से हाट बाजार, मुख्य बाजार गली-मोहल्लों में कीचड़ फैल गया। इससे लोगों को परेशानी हुई।

अयाना। कस्बे में हुई झमाझम बारिश से सड़कों पर भरा पानी।

पीपल्दा। कस्बे में सुबह छाया कोहरा। सर्द हवाओं के चलने से दिनभर लोग घरों में ही रहे। वहीं, बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही चहल-पहल।