नालियां नहीं होने से होती है परेशानी
अयाना| कस्बेमें मुख्य सड़क मार्ग से महावीर नगर मोहल्ले तक कृषि विपणन मण्डी बोर्ड कार्य समिति ने मुख्य मार्ग में पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं बनाने से राहगीरों का पैदल निकलना भी दुश्वार हो रहा है। ज्यादा बारिश होने पर बरसाती पानी मकानों में भर जाता है। इस समस्या के बारे में निर्माण विभाग के एक्सईएन जसविंदर गोयल को सूचना देने पर गोयल ने मौका स्थिति देखकर लोगों को शीघ्र ही नाली बनवाने का आश्वासन दिया है।
अयाना. मुख्यमार्ग के किनारे नालियां नहीं होने से भरा बरसात का पानी।