सरकारी हैंडपंप खराब
अयाना. कस्बेके लुहावद बैंक चौराहे के पास लगे सरकारी हैंडपंप पिछले एक साल से खराब पड़े हुए है। ग्रामीणों को इन हैंडपंपों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मामले मे सरपंच संतोष बैरवा ने खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करवाने के लिए जलदाय विभाग तथा उपखंड अधिकारी को लिखित मे कई बार ज्ञापन भेजकर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन फिर भी हैंडपंप ठीक नहीं हो पाए है। पंचायत सचिव हरिकिशन पारेता ने बताया हैंडपंप मिस्त्री नहीं होने से समस्या बनी हुई है। शीघ्र ही खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करवा दिया जाएगा