पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटे का इलाज कराने आई महिला से ज्यादती

बेटे का इलाज कराने आई महिला से ज्यादती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवलगढ़ | नाहरसिंघानीकी महिला ने दो लोगों को खिलाफ ज्यादती का आरोप लगाया है। घटना तीन दिन पहले की है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। डीएसपी पूनमचंद विश्नोई ने बताया कि महिला ने गांव के सुभाष मीणा एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रिपोर्ट के अनुसार आठ सितंबर को वह बीमार बेटे का इलाज कराने नवलगढ़ आई थी। यहां गांव का ही सुभाष उसे मिला। उसने एक बाबा से बेटे का इलाज कराने का झांसा दिया। सुभाष ने उसे 11 सितंबर को नवलगढ़ बुलाया जहां बेटे के लिए ताबीज दिलाया। वह जब घर लौटने लगी तो सुभाष गाड़ी लेकर आया और साथ चलने को कहा। सुभाष ने महिला को रघुनाथगढ़ के खेतों की ओर ले जाकर ज्यादती की।

अश्लीलक्लिप बनाने का मामला

बगड़| भड़ौंदाकलां की युवती ने तीन युवकों के खिलाफ अपहरण कर ज्यादती करने अश्लील क्लिपिंग बनाने का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार के झुंझुनूं के बाकरा मोड़ निवासी शौकत अली, आसिफ फारूक पर अपहरण कर ज्यादती करने तथा उसकी अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाने का आरोप लगाया है।