पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिसाऊ में सांसद संतोष अहलावत का स्वागत

बिसाऊ में सांसद संतोष अहलावत का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिसाऊ में सांसद संतोष अहलावत का स्वागत

बिसाऊ. सांसदसंतोष अहलावत का रामगढ़ शेखावाटी जाते समय यहां बाइपास पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत चेजारा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सांसद ने कार्यकर्ताओं से पालिका चुनाव में मेहनत लगन से काम करने के लिए कहा। जिला कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश दाधीच, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष सुभाष जांगिड़, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष गौरीशंकर माछलपुरिया, पार्षद राकेश बागड़ी, विहिप अध्यक्ष विमल जलधारी, इकबाल खान, अयूब खान, बजरंग दल अध्यक्ष सोम मिश्रा, अरविंद सोनी मौजूद थे।

क्षेत्रके विकास पर ध्यान रहेगा

सूरजगढ़. विधायकश्रवणकुमार ने कहा कि उनका ध्यान विकास कार्यों पर ही केंद्रित रहेगा। शनिवार शाम अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि शहर, गांव ढाणियों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा में प्राथमिकता के आधार पर विकास करवाए जाएंगे। इस मौके पर रिटायर्ड कैप्टन इंद्राजसिंह, विजय चौधरी, लियाकत अली, राजकुमार राठी, पवन शर्मा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, अरूण कुमार आदि मौजूद थे।