- Hindi News
- भाजपा नगर निकाय चुनाव प्रभारी ने की पदाधिकारियों से चर्चा
भाजपा नगर निकाय चुनाव प्रभारी ने की पदाधिकारियों से चर्चा
भाजपा में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव के लिए जिला प्रभारी बनाए हरिराम रणवां शनिवार को झुंझुनूं एवं पिलानी पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों से रणनीति पर चर्चा की। मंगलम सिटी परिसर में भाजपा नेताओं पार्षदों के बारे में जानकारी ली। सांसद संतोष अहलावत, जिलाध्यक्ष राजीव शेखावत, बगड़ पालिकाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, संजय राणासरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष असगर पहाड़ियान, अब्दुल मजीद अब्बासी समेत अनेक पदाधिकारी थे। बाद में रणवां पिलानी पहुंचे। वहां विधायक सुंदरलाल के साथ गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों से चर्चा की।
िपलानीमें भी बैठक
पिलानी. चुनावप्रभारी सीकर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिराम रणवां ने हलवाई गेस्ट हाउस में भाजपा नेताओं से चर्चा की। प्रभारी रणवां ने पहले सांसद संतोष अहलावत, विधायक सुंदरलाल, जिलाध्यक्ष राजीवसिंह शेखावत से अलग बातचीत की। मंडल महामंत्री मुरलीमनोहर शर्मा, मंडल अध्यक्ष विजय हलवाई, कैलाश डाडा, सुरेंद्र सोनी, महेंद्र बाठोलिया, विक्रम रोहिला मौजूद थे।