पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्थर से कुचलकर हत्या

पत्थर से कुचलकर हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुलताना| भामरवासीमें मंगलवार रात शादी में जा रहे युवक की अज्ञात ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।

सूत्रों के अनुसार भामरवासी का संदीप (35) पुत्र कर्णसिंह जाट रात करीब पौने आठ बजे इक्तावरपुरा में शादी समारोह में शरीक होने जा रहा था। गावं के निकट शहीद जेपी जानू स्मारक के पास अज्ञात लोगों ने उसके सिर को पत्थर से हमला कर कुचल दिया और लहुलुहान हाल में छोड़ गए। शादी से रहे ग्रामीणों ने देखा तो उसके चाचा विजेंद्र सिंह को सूचना दी। परिजन उसे चिड़ावा अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीडीके अस्पताल में रैफर कर दिया गया। उपचार के दौरान देर रात संदीप ने दम तोड़ दिया। विजेंद्रसिंह ने बगड़ थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। (शेषपेज 16 पर)

सुलताना. मौकेसे सबूत जुटाते हुए एफएसएल टीम के अधिकारी।