दूसरे दिन सात पुलिस अधिकारी और बदले
झुंझुनूं . जिलापुलिस में शनिवार को दूसरे दिन सात और अधिकारियों को इधर से उधर लगाया गया है। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप के मुताबिक इंस्पेक्टर हरिसिंह धायल को सदर थाने से कोतवाली का इंचार्ज लगाया गया है। जबकि कोतवाली में तैनात सीआई कैलाश गुर्जर को सदर थानाधिकारी का जिम्मा सौंपा है। कोतवाली थाने में सैकंड ऑफिसर एसआई भंवरलाल को बगड़ थाना इंचार्ज, बगड़ थाने के इंचार्ज एसआई गोपीराम बाजिया को थानाधिकारी मलसीसर, मलसीसर थाना इंचार्ज एसआई सज्जनसिंह को कोतवाली में सैकंड ऑफिसर, एसआई उदयभान को खेतड़ीनगर से चिड़ावा थाने का सैकंड ऑफिसर तथा चिड़ावा थाने के सैकंड ऑफिसर एसआई पुरुषोतमदास को थानाधिकारी खेतड़ीनगर लगाया गया है।