- Hindi News
- तीन महीने में होगा 32 हजार क्विंटल गेहूं का आबंटन
तीन महीने में होगा 32 हजार क्विंटल गेहूं का आबंटन
झुंझुनूं | नईसाल की पहली तिमाही में अंत्योदय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत परिवारों को सवा 32 हजार क्विंटल गेहूं का वितरण किया जाएगा। जिला रसद अधिकारी लियाकत अली ने बताया कि कलेक्टर एसएस सोहता के आदेशों के अनुसार तीन महीने में 32 हजार 280 क्विंटल गेहूं का आबंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि झुंझुनूं नगर परिषद में 1460 क्विंटल, बुहाना में 4360 क्विंटल, झुंझुनूं पंचायत समिति में 2700 क्विंटल, मलसीसर में 2900 क्विंटल, बगड़ मंडावा बिसाऊ में 750 क्विंटल, चिड़ावा में 3030 क्विंटल, सूरजगढ़ में 4200 क्विंटल, खेतड़ी में 3920 क्विंटल, उदयपुरवाटी में 4700 क्विंटल एवं नवलगढ़ में 4260 क्विंटल गेहूं का आबंटन किया जाएगा।