पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला अभ्यर्थी जूड़ा बनाकर नहीं दे पाएंगी परीक्षा, बकल पर भी रोक

महिला अभ्यर्थी जूड़ा बनाकर नहीं दे पाएंगी परीक्षा, बकल पर भी रोक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं। रीट परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों के मंगलसूत्र पहनने पर रोक लगाने का विरोध होने पर पाबंदी हटा दी गई थी। अब ऐसा ही विवादास्पद मामला पटवारी भर्ती परीक्षा में भी सामने आया है। राजस्व बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाली महिला अभ्यर्थियों के जूड़ा बनाकर आने तथा बकल लगाकर आने पर रोक लगा दी है। उन्हें परीक्षा के लिए बालों में रबर बैंड या साधारण हेयर पिन लगाकर आना होगा।

पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2015 में परीक्षार्थी के लिए लागू हुए ड्रेस कोड में ऐसे ही नियम हैं। परीक्षार्थी सादे कपड़े पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। मफलर, शॉल, सूट, टाई, जैकेट, कोट, जरकिन, ब्लेजर आदि पहनकर आने पर केंद्र में नहीं घुसने दिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड के सचिव ने आदेश जारी किए हैं। यह परीक्षा 13 फरवरी को दोपहर 12 से तीन बजे तक जिले के 119 केंद्रों पर आयोजित होगी।

नए निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थी सादा पेंट-शर्ट पहनकर परीक्षा देने आएंगे। शर्ट पर किसी तरह का कोई बैज नहीं होना चाहिए। सर्दी से बचने के लिए बिना जेब वाली जर्सी या स्वेटर पहनी जा सकती है। लेकिन बटन लगे होने पर इन्हें भी वर्जित की श्रेणी में माना जाएगा। महिला अभ्यर्थी अपने बालों का जूड़ा बनाकर या बकल लगाकर नहीं सकेंगी। केंद्र में प्रवेश के समय अभ्यर्थी के जूते-जुराब भी उतरवा कर तलाशी ली जाएगी। इसके लिए बोर्ड की ओर से जांच टीम को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं एडीएम सुरेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि परीक्षा में प्रश्न पत्र हल करने के लिए परीक्षार्थी ऐसा पारदर्शी नीला पैन लेकर सकेगा, जिसकी बॉडी पारदर्शी हो और अंदर लगा रिफिल साफ नजर आए। अन्य किसी प्रकार के पैन लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा में कान पर मफलर या स्कार्फ लगाने वाले, चश्मा पहनने वाले, कान पर हाथ रखकर पेपर हल करने वाले, अकेले ही बातचीत करने वालों और बाथरूम में दो मिनट से अधिक समय लगाने वालों पर नजर रखी जाएगी।

परीक्षा से दो घंटे पहले पहुंचेंगे पेपर

उन्होंने बताया कि परीक्षा संचालन एवं निगरानी के लिए प्रशासन ने 23 फ्लाइंग दल और इतने ही डिप्टी कार्डिनेटर नियुक्त किए हैं। डिप्टी कॉर्डिनेटर परीक्षा वाले दिन सुबह कोष कार्यालय से पेपर लेकर रवाना होंगे। परीक्षा से दो घंटे पहले पेपर निर्धारित केंद्रों पर पहुंचा दिए जाएंगे। पेपर खोलने और वितरण करने संबंधी गतिविधियों की पूरी वीडियो रिकार्डिंग होगी। परीक्षा के दौरान केंद्र पर होने वाली हर गतिविधि और परीक्षा समापन के बाद ओएमआर सीट संग्रहण कर सील करने तक की कार्यवाही भी वीडियो में कैद रहेगी।

कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम शुरू

पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2015 को लेकर कलेक्टर कार्यालय में गुरुवार से कंट्रोल रूम शुरू कर दिया गया है। इसका दूरभाष नंबर 01592-233305 है। का समय सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक रखा गया है। वहीं परीक्षा के दिन निर्धारित समय से दो घंटे पहले शुरू होकर परीक्षा सामग्री बोर्ड कार्यालय भेजे जाने तक संचालित होगा। कंट्रोल रूम में एक अधिकारी, एक क्लर्क, एक चपरासी के साथ ही कम्प्यूटर, इंटरनेट, प्रिंटर आदि सुविधाएं दी गई है।

जिले में 119 परीक्षा केन्द्र बनाए | उन्होंनेबताया कि झुंझुनूं में 39, चिड़ावा में 20, नवलगढ़ में 18, पिलानी में 16, बगड़ में 15, डूंडलोद में छह तथा मुकुंदगढ़ में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय संस्था के परीक्षा केंद्र पर संबंधित केंद्राधीक्षक तथा निजी परीक्षा केंद्र पर सरकारी राजपत्रित अधिकारी को केंद्राधीक्षक बनाया गया है।

केंद्राधीक्षक प्रेक्षकों को दी ट्रेनिंग
सूचना केंद्र सभागार में गुरुवार को पटवारी भर्ती परीक्षा में लगे केंद्राधीक्षकों, डिप्टी कॉर्डिनेटर एवं प्रेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। नोडल अधिकारी एडीएम सुरेंद्र माहेश्वरी, एसडीएम सुनीता चौधरी, प्रशिक्षक राजेंद्रसिंह कपूरिया, बूंटीराम मोटासरा, एडीओ अम्मीलाल मूंड आदि ने आवश्यक जानकारी एवं जरूरी हिदायतें दी। इस दौरान केंद्राधीक्षक को परीक्षा में काम आने वाले सामग्री एवं बजट का वितरण भी किया गया।

एक घंटे पहले खुलेगा केंद्र
परीक्षा से एक घंटे पहले केंद्र खोला जाएगा। मुख्य द्वार पर जांच के बाद परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश करने दिया जाएगा। परीक्षा कक्षों में प्रवेश 20 मिनट पहले मिलेगा। पांच मिनट पहले पेपर वितरित किए जाएंगे। निर्धारित समय तक परीक्षार्थी पेपरों की जांच कर कटिंग या मिस प्रिंटिंग होने पर बदलवा सकेंगे। निर्धारित 12 बजे केंद्र में प्रवेश बंद हो जाएगा। इसके बाद प्रवेश मिलेगा और ही पेपर या ओएमआर सीट बदलकर दी जाएगी।

पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की 25 टीमें फील्ड में निगरानी रखेगी। एसपी सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हर पांच केंद्रों पर एक उड़नदस्ता रहेगा। इसमें पुलिस एवं प्रशासनिक दोनों अधिकारी रहेंगे। परीक्षा के दौरान पुलिस टीम लगातार केंद्रों का भ्रमण कर हालातों का जायजा लेगी। परीक्षा केंद्र के इर्द-गिर्द 100 मीटर के दायरे में वाहनों की पार्किंग भी वर्जित रहेगी। इसके लिए हर केंद्र पर एक अधिकारी चार जवानों का जाब्ता लगाया जाएगा।

परीक्षार्थी34,988
परीक्षाकेंद्र119
पुलिस टीम 25
फ्लाइंगदल 23.


खबरें और भी हैं...