बिजली चौपाल कल
बिजलीउपभोक्ता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के लिए शनिवार को 21 स्थानों पर बिजली चौपालों का आयोजन किया जाएगा। अधीक्षक अभियंता एसएस राव ने बताया कि झुंझुनूं शहरी ग्रामीण, बिसाऊ, मलसीसर, बगड़, बड़ागांव, मंडावा, चिड़ावा, सूरजगढ़, पिलानी, सुलताना, चनाना, खेतड़ीनगर, बबाई, बुहाना, खेतड़ी टाउन, नवलगढ़ शहर ग्रामीण, मुकुंदगढ़, गुढ़ागौड़जी एवं उदयपुरवाटी सहायक अभियंता कार्यालय में बिजली चौपालों का आयोजन किया जाएगा।