पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अरमानों से जिद करके अरमान खान बना हीरो

अरमानों से जिद करके अरमान खान बना हीरो

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं। बचपन में टीवी देखे अरमान खान ने फिल्मों में जाने का अरमान पाला। इस्लामपुर के साधारण परिवार में जन्मे अरमान के लिए यह पूरे करने आसान नहीं थे। परिजन उससे पढ़ाकर नौकरी कराना चाहते थे। प्रारंभिक पढ़ाई इस्लामपुर एवं बगड़ में करने के बाद अरमान खान ने इंजीनियर बनने के लिए हैदराबाद पहुंचा।
वहां उसके मन फिर से हीरो के लिए मुखातिब हुआ। कॉलेज समय कई प्रोग्राम में भाग लेने वाले अरमान ने माडलिंग की ओर रुख किया। उसने 2014 में मिस्टर एंड मिसेज हैदराबाद कांटेस्ट जीता। उसके बाद 2015 में मिस्टर एवं मिस. दिल्ली कांटेस्ट में टॉप टेन में जगह बनाई।
विकास वधावा की काईन बॉक्स मूवी में हीरो
इसी दौरान कई माडलिंग के ऑफर आने लगे। माडलिंग के साथ ही अरमान के पास मूवी के ऑफर आने लगे। नेशनल स्कूल एवं ड्रामा स्कूल से एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने वाले अरमान खान के पास इन दिनों कई मूवी है। जिसमें वह लीड रोल कर रहा है। अरमान का कहना है कि वह अमेजन, स्नेपडील, फीलपकार्ट जैसे ब्रांड के लिए माडलिंग की है।
विकास वधावा की काईन बॉक्स मूवी में अरमान हीरो के रोल में रहे है। इसमें वे युवाओं को पाखंडी बाबाओं से बचने का संदेश देंगे। इसी तरह टेली फिल्म सेम में भी अरमान को रोल मिला है। अरमान का कहना है कि वह हमेशा एक्टर बनाना चाहता था। गांव में रहकर यह संभव नहीं था। घरवालों ने पढ़ाई के लिए भेजा तो वहां लोगों से मिलने जुलने से कई कार्यक्रमों में मौका मिला। मेहनत से मौके मिलते गए। इस साल उनकी तीन मूवी शुरू होने वाली है।
आगे की स्लाइड्स में देखें अरमान खान के फोटोज...
खबरें और भी हैं...