कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
झुंझुनूं | लावरेश्वरमहादेव मंदिर के सामने स्थित लीलाधर मोदी नोहरा में बुधवार को भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा राणी सती रोड, चुणा चौक, छावनी बाजार, जोशियों का गट्टा, खेतानों को मोहल्ला होते हुए वापस कथा स्थल पहुंची। कथावाचक भास्कर आचार्य कृष्ण गोपाल सुवेदी गोपालजीवाले बगड़ दादूद्वारा के महामंडलेश्वर अर्जुनदास महाराज के सानिध्य में सैकड़ों महिलाएं कलश लिए चल रही थी। जगह- जगह पुष्प वर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया। ओमप्रकाश तुलस्यान ने बताया कि मंदिर के 25वें वार्षिकोत्सव तथा बसंत पंचमी के अवसर पर 17 फरवरी तक चलने वाली कथा का समय दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। कलश यात्रा रिशी कुमार, मनीष निरंजनलाल तुलस्यान, रमेशकुमार अग्रवाल, विश्वंभरलाल मोदी, कृपाशंकर मोदी, शिवकुमार मोदी, संतकुमार मोदी, मुरारीलाल, भवानीशंकर, विमल, बाबूलाल, काशीनाथ आदि मौजूद थे।
भागवतकथा 15 से
पकौड़ीकी ढाणी स्थित बाबा जहरगिरी आश्रम में 15 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। महंत आकाशगिरी ने बताया कि वृंदावन धाम के चैतन्य महाराज कथा का वाचन करेंगे। सुबह सवा नौ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। 22 फरवरी तक चलने वाली कथा का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा।