भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
पटवारीसीधी भर्ती परीक्षा 2015 को लेकर गुरुवार दोपहर केंद्राधीक्षकों पर्यवेक्षकों की बैठक होगी। इसमें परीक्षा को सफल बनाने की रणनीति की जानकारी दी जाएगी।
पहली पारी में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक केंद्राधीक्षकों एवं उप समन्वयकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। दूसरी पारी में दोपहर दो बजे से चार बजे तक प्रेक्षकों को रणनीति से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान परीक्षा आयोजन को लेकर आवश्यक सामग्री तथा बजट राशि का आबंटन किया जाएगा।
परीक्षा के नोडल प्रभारी एवं एडीएम सुरेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि पटवारी परीक्षा शनिवार को दोपहर दो बजे से शाम तीन बजे तक होनी है। इसमें 34 हजार 988 परीक्षार्थी भाग्य आजमा रहे है। परीक्षा आयोजन के लिए जिले में झुंझुनूं समेत बगड़, चिड़ावा, पिलानी, मुकुंदगढ़, डूंडलोद नवलगढ़ में 119 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सामग्री पहुंच चुकी है। इसका वितरण गोपनीय तरीके से तथा पुलिस की निगरानी में किया जाएगा। गड़बड़ी को रोकने के लिए हर दल के साथ पुलिस की टीम भेजी जाएगी। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा सामग्री पुलिस की निगरानी में रहेगी। परीक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। एसपी सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि हर पांच केंद्रों पर एक उड़नदस्ता रहेगा। इसमें पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे। फ्लाइंग टीम परीक्षा के दौरान लगातार केंद्रों का निरीक्षण करती रहेगी। इसी प्रकार हर केंद्र पर भी चार जवान और दो होमगार्ड तैनात किए जाएंगे।
यहले जा सकेंगे | प्रवेशपत्र, स्वयं का फोटो, फोटोयुक्त आईडी पारदर्शी पैन
यहहोगा वर्जित |बैग, पर्स,कागज, किताब, पर्ची, पानी की बोतल, मोबाइल, पेजर, सेल्युलर, ब्लू ट्रूथ, घड़ी आदि