अनियंत्रित कार पलटी चार छात्र घायल
मंडावा | झुंझुनूंपरीक्षा देने जा रहे आईटीआई के चार छात्र कार पलटने से घायल हो गए। हादसा सड़क पर पड़े मृत कुत्ते से बचने के दौरान कार अनियंत्रित होने से हुआ। इससे कुहाडू के वासिद अमजद तथा बागड़ोदा के राजेश कृष्ण घायल हो गए। एम्बुलेंस से घायलों को झुंझुनूं बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया।