पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस के हत्थे चढ़े नकबजनों ने कबूली 17 वारदातें

पुलिस के हत्थे चढ़े नकबजनों ने कबूली 17 वारदातें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस के हत्थे चढ़े नकबजनों ने कबूली 17 वारदातें

भास्करन्यूज | श्रीडूंगरगढ़

धर्मासगांव में चोरी कर भागने के प्रयास में पुलिस के हत्थे चढ़े पाली जिले के छह चोर शातिर अपराधी है। इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या, मारपीट, चोरी, नकबजनी के कई मामले दर्ज है। एसएचओ निकेत कुमार ने बताया कि आरोपी सोजत के चंडावल निवासी रमेश बावरी सोजत थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ सोजत रोड, रायपुर आदि थानों में हत्या, चोरी, नकबजनी के सात मामले दर्ज है। सभी मामलों में चालान पेश किए हुए है। चेनाराम बावरी के खिलाफ हत्या, चोरी, नकबजनी के तीन मामले, मनोहरलाल के खिलाफ हत्या, चोरी के दो मामले दर्ज है।

इसी प्रकार पाली जिले के ही बामनी कवईयान निवासी पदमसिंह चारण के खिलाफ पुलिस थाना बागड़ी, रानी नौसरा में चोरी नकबजनी के चार मामले, जैतारण निवासी मनोज शर्मा अमजद खान के खिलाफ भी चोरी नकबजनी के चार-चार मामले दर्ज हैं। पारीक ने बताया कि चोरों ने पूछताछ के दौरान चार-पांच माह पूर्व जालौर में 15 चोरियां, 15 दिन पूर्व मेड़ता में दो चोरियां करनी स्वीकारी है। स्थानीय चोरियों के बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया।