झुंझुनूं. मौसम के बदले मिजाज के बाद समूचा जिला सर्दी की चपेट में गया है। शुक्रवार रात जिले के बगड़, चिड़ावा समेत कई एरिया में हल्की बूंदें गिरी। शनिवार दिनभर सूरज बादलों के आगोश में खोया रहा। सर्द हवा लोगों को ठिठुराती रही। सर्दी से बचने के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़े पहने रहे। गर्म कपड़ों के बावजूद सर्द हवाएं शूल चुभाती रही।
लोग आग जलाकर अलाव तापते रहे। सर्दी के कारण लोग देरी से बाहर निकले। शाम ढलते ही बाजारों में सन्नाटा छा गया। लोग आवश्यक काम निपटाकर जल्द घर पहुंचे। पिलानी मौसम केंद्र के मुताबिक न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सूरजगढ़. इलाके में शनिवार को बादलवाई के चलते एकाएक सर्दी बढ़ गई। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे सर्द हवा से दिन कंपकपी लगी रही। दिन के समय भी लोग कपड़ों से लदे दिखाई दिए। दुकानदार अन्य लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए।
सर्दी में एकाएक इजाफा होने से बाजार मंडी में आवागमन कम रहा। इधर बादलवाही को देखकर किसानों को मावठ होने की उम्मीद लगी है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक इस समय मावठ होने से रबी फसल को काफी फायदा मिलेगा।
उदयपुरवाटी. इलाके में तीन दिन से सर्दी के तेवर तेज होने लगे हैं। दोपहर में भी ठंडी हवा चलती है। दिनभर ठंडी हवा चलने से धूप सुहाने लगी है।
पिलानी. कस्बे में शुक्रवार रात बूंदा-बांदी के बाद शनिवार को दिनभर सूरज नहीं निकलने से सर्दी का असर रहा। बादलों हवा के कारण शाम होते-होते ठंड बढ़ गई।
मुकुंदगढ़. कस्बे में शनिवार को दिनभर सूरज गायब रहा। बादलवाही के चलते सर्दी बढ़ गई और लोग दिन में भी ठिठुरते रहे। शाम को ठंडी हवाएं भी चली। लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से बचाव किया।
बगड़. बीतीरात हुई को बारिश से ठंडक बढ़ गई। तड़के तीन बजे के करीब हुई बारिश ने कंपकपी बढ़ा दी। लोग सुबह से ही गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सर्दी से शाम को जल्द ही बाजार सूने हो गए। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़े अलाव का सहारा लिया।