पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • “म्हारो घर म्हारो मंदिर’ का झुंझुनूं शिड्यूल पूरा

“म्हारो घर म्हारो मंदिर’ का झुंझुनूं शिड्यूल पूरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगड़ | निर्माणाधीनराजस्थानी फिल्म “म्हारो घर म्हारो मंदिर’ का पहला शूटिंग शिड्यूल पूरा होने के बाद यूनिट सदस्यों ने वृंदावन मंदिर में जश्न मनाया।

काल्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही राजस्थानी पारिवारिक फिल्म “म्हारो घर म्हारो मंदिर’ के पहले शिड्यूल के तहत जिले के वृंदावन, भड़ौंदा कलां, बगड़ तथा चिड़ावा की श्रीधर यूनिवर्सिटी में फिल्मांकन किया गया। रामपाल काल्या द्वारा निर्मित इस फिल्म की शूटिंग उक्त स्थानों पर 25 दिन तक चली। फिल्म के कार्यकारी निर्माता एवं अभिनेता राज जांगिड़ ने बताया कि लेखक केशव राठौड़ निर्देशन कुमार आचार्य का है। स्वयं राज जांगिड़, अमर शर्मा, क्षितिज कुमार, नमिता सैनी, नेहा जैन, माहिया दाधीच, जागृति गोस्वामी, सिकंदर चौहान, कोमल ठक्कर सहित राजस्थान के कई स्थानीय कलाकार फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। उन्होंने बताया कि अगला शूटिंग शिड्यूल मार्च में शुरू होगा। इसके तहत बाड़मेर, उदयपुर, बीकानेर जोधपुर में फिल्मांकन किया जाएगा।

बगड़ . जिलेमें शूटिंग शिड्यूल पूरा होने पर जश्न मनाती “म्हारो घर म्हारो मंदिर’ की यूनिट।