पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उदयपुरवाटी | पंचायतसमिति उपप्रधान के चुनाव में भाजपा की सुमन

उदयपुरवाटी | पंचायतसमिति उपप्रधान के चुनाव में भाजपा की सुमन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरवाटी | पंचायतसमिति उपप्रधान के चुनाव में भाजपा की सुमन जीती हैं। उन्होंने कांग्रेस की संगीता को एक वोट से हराया। सुमन को 14 वोट जबकि संगीता को 13 वोट मिल पाए। निर्दलीय यास्मीन को खुद का वोट भी नहीं मिला। आरओ एमआर बगड़िया ने सुमन को शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र दिया। यहां उपप्रधान का चुनाव दिलचस्प रहा। एक दिन पहले कांग्रेस ने निर्दलीयों के सहयोग से अपना प्रधान बनवाया। इस पद पर सविता खरबास जीती। कांग्रेस उप प्रधान नहीं बना पाई। उसके खेमे में आए वोटों में बिखराव हो गया और उप प्रधान का पद भाजपा की झोली में चला गया। उल्लेखनीय है कि 27 सदस्यीय पंचायत समिति में भाजपा के 7, कांग्रेस के बारह निर्दलीय 8 सदस्य हैं। प्रधान के चुनाव में सविता को 10, भाजपा की संगीता को 9 निर्दलीय अरुणा को 8 वोट मिले थे। उपप्रधान के चुनाव में भाजपा को पांच वोट ज्यादा मिले। हालांकि तीन वोट कांग्रेस को भी ज्यादा मिले हैं।

उदयुपरवाटी में भाजपा की सुमन जीती