पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट के दो और आरोपी गिरफ्तार

लूट के दो और आरोपी गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगड़| करीबसवा महीने पहले साइकिल सवार अधेड़ से लूट के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बगड़ एसएचओ भंवरलाल ने बताया कि गत तीन जनवरी की शाम कस्बे के वार्ड दो निवासी कैलाश सैनी साइकिल पर बाइपास रोड से घर जा रहा था। शिव मंदिर के निकट बाइक सवारों ने उसे गिरा दिया और मारपीट करने लगे। उससे 11 सौ रुपए भी छीन लिए। शोर सुनकर आए लोगों ने बाइक सवार कासनी (सूरजगढ़) निवासी विजेंद्र सैनी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। वह फिलहाल जेल में है। इस मामले में दो और आरोपी वार्ड 12 इस्लामपुर निवासी लालचंद सैनी उर्फ लालू तथा झुंझुनूं के वार्ड 42 निवासी सुनील सैनी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।