झुंझुनूं | राजीव गांधी खेल अभियान के तहत चालू सत्र की जिला स्तरीय महिला खेलकूद स्पर्धा चार अक्टूबर से शुरू होगी। जिला खेल अधिकारी मनीराम ने बताया कि प्रतियोगिता का समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक रखा गया है।
इसमें पहले दिन बिड़ला बालिका विद्या पीठ पिलानी में तैराकी तथा सीरी विद्या मंदिर पिलानी में बैडमिंटन स्पर्धा होगी। इसी प्रकार पांच अक्टूबर को हरिदेवी झुथाराम शिशु सदन सीनियर सैकंडरी स्कूल पिलानी में टेनिस तथा सीरी विद्या मंदिर पिलानी में टेबल टेनिस स्पर्धा छह को स्वर्ण जयंती स्टेडियम झुंझुनूं में वॉलीबाल एवं बास्केटबाल, सात को एथलेटिक्स एवं जिम्नास्टिक, आठ को
कबड्डी एवं खो-खो और नौ अक्टूबर को बीएल उमावि बगड़ के खेल मैदान में हैंडबाल तथा हाकी प्रतियोगिता होगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली महिलाओं की आयु 31 दिसंबर 2014 को 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसका प्रमाण पत्र साथ में लाना होगा।