पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन की दुकानों पर पहुंचा सड़ा गेहूं

राशन की दुकानों पर पहुंचा सड़ा गेहूं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में राशन की कई दुकानों पर इस बार सड़ा गेहूं पहुंचा है। यही गेहूं बीपीएल पेंशनर्स परिवारों को दिया जा रहा है। वार्ड 37 के बाशिंदों का आरोप है कि पहले भी कचरा मिला गेहूं आया था और इस बार सड़ा, बदबूदार गेहूं दिया जा रहा है। बोरियों में गेहूं के ढले बंधे हुए थे। इसकी शिकायत वार्ड डीलर से की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। भरत पुरोहित ने बताया कि स्थिति यह है कि पशुपालक भी पशुओं के लिए यह गेहूं लेने से मना कर रहे हैं। राशन डीलर अरुण हिसारिया के अनुसार इसकी शिकायत भंडार पर की गई है। वहां के अधिकारी इसके लिए एफसीआई को जिम्मेदार बताते हैं। इधर, सप्लायर महिला सहकारी भंडार लिमिटेड के मैनेजर मोतीलाल के अनुसार उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई। गेहूं बगड़ से आया होगा जहां पुराना माल रखा है। ढले बंधे हुए सकते हैं काई बड़ी बात नहीं है।

झुंझुनूं में राशन की एक दुकान पर ढेले बंधा गेहूं।