एक घंटे में एक इंच बरसात
जिले के कई इलाकों शनिवार शाम बरसात हुई। जिला मुख्यालय पर शाम साढ़े चार बजे शुरू हुई बरसात का दौर घंटेभर चला। तहसील के मौसम केंद्र पर 28 मिमी बारिश दर्ज की गई। गांधी चौक स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय की मुंडेर ढह गई। सीवरेज के खड्डों में गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक ऑटो रिक्शा चालक खड्डे में वाहन गिरने से चोटिल हो गया। वहीं मलसीसर इलाके में शाम तक 10 मिमी पानी गिरा। मंड्रेला में 20 मिनट तक अच्छी बरसात हुई। बगड़ में बरसात के चलते कई इलाकों में पानी भर गया। उदयपुरवाटी, बिसाऊ में हल्की बरसात हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक पिलानी केंद्र का अधिकतम तापमान 33.3 से बढ़कर 34.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 से गिरकर 23.6 डिग्री सेल्सियस रह गया।
झुंझुनूं. गांधीचौक स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय की दीवार बारिश में ढह गई।