संतों के सानिध्य में होगी कथा
संतों के सानिध्य में होगी कथा
झुंझुनूं| बंधेके बालाजी मंदिर ट्रस्ट के सौजन्य से 28 अक्टूबर से शुरू हो रही साध्वी ऋतंभरा की भागवत कथा शेखावाटी के सानिध्य में होगी। मंदिर ट्रस्ट के नरेशचंद्र गाडिया ने बताया कि समारोह में बऊधाम लक्ष्मणगढ़ के रतिनाथ महाराज, फतेहपुर बुधगिरी मठ के पीठाधीश्वर दिनेश गिरी महाराज, टांई पीठ के सोमनाथ महाराज, रैवासा धाम सीकर के अग्रपीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज, दादूद्वारा बगड़ के महामंडलेश्वर महंत अर्जुनदास महाराज, बामलास धाम के लक्ष्मण दास महाराज, खंडेला के कमल नयन नाथ महाराज सहित कई साधु संत भागवत कथा में शामिल होंगे।