जिलेभर में धनसंग्रह करेगी भाजपा
झुंझुनूं | प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कश्मीर बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए धनसंग्रह अभियान शुरू किया। वीरेंद्र शाह ने 11 हजार रुपए का चेक देकर श्रीगणेश किया।
जिलाध्यक्ष राजीवसिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलम परिसर में हुए कार्यक्रम में कश्मीर के बाढ़ पीडितों के लिए राहत कोष में झुंझुनूं से सातों विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी नियुक्त किए गए। झुंझुनूं से बगड़ पालिकाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सुधा पंवार, निरंजन केडिया, डीके हंसासरिया सुरेंद्रसिंह राठौड़ राहत राशि संग्रहण करेंगे। इसी तरह मंडावा से पार्षद राजेश बाबल, महावीरसिंह दुराना, रामस्वरूप चोबदार, सीताराम शर्मा, दीनदयाल, उदयपुरवाटी से जगदीश गुर्जर, झाबर सैनी, रामनिवास सैनी, नवलगढ़ से योगेंद्र चारण, जगदीश सैनी, पिलानी से नंदलाल शर्मा, पवन झाझड़िया, प्रदीप झाझडिय़ा खेतड़ी से दाताराम गुर्जर, उम्मेद सिंह, केदार खींची, सूरजगढ़ से सेवाराम गुप्ता, रतनसिंह तंवर को अभियान का प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर सूरजगढ़ में भाजपा की हार को लेकर भी चर्चा हुई।