पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह देवी पूजा, शाम को होगा रावण दहन

सुबह देवी पूजा, शाम को होगा रावण दहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं. शक्ति आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रा इस बार आठ दिन की है। नवमी तिथि को सुबह देवी के अनुष्ठान होंगे, वहीं शाम को विजया दशमी मनाई जाएगी। नवरात्रा में इस बार नवमी और दशमी तिथि एक ही दिन होने के कारण ऐसा योग बन रहा है।

दशमी तिथि अपराह्न व्यापिनी रहेगी। इसलिए नवमी को ही विजया दशमी मनाई जाएगी। पंडित वेदप्रकाश महमिया के अनुसार 25 सितंबर को घट स्थापना के साथ नवरात्र शुरू होंगे। तीन अक्टूबर तक शक्ति की आराधना दुर्गा महोत्सवों की धूम रहेगी।
दो अक्टूबर को दोपहर 12:08 बजे तक अष्टमी है। इसके बाद नवमी शुरू हो जाएगी, जो तीन अक्टूबर को सुबह 9:59 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। ज्योतिष के अनुसार विजया दशमी पर्व अपराह्न व्यापिनी दशमी तिथि और श्रवण नक्षत्र होने के कारण नवमी तिथि में शाम को मनाना श्रेष्ठ रहेगा। इसके अलावा नक्षत्र की प्रधानता होती है। अगर श्रवण नक्षत्र भी विद्यमान हो तो और अधिक श्रेष्ठता हो जाती है।

खरीदारी का श्रेष्ठ मुहूर्त भी

नवरात्रा पर्व

25 सितंबर : घटस्थापना

26सितंबर : द्वितीया

27सितंबर : तृतीया

28सितंबर : चतुर्थी

29सितंबर : पंचमी

30सितंबर : षष्ठमी

01अक्टूबर : सप्तमी

02अक्टूबर : महाअष्टमी

03अक्टूबर : महानवमीऔर दशहरा पर्व