पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बगड़ के लिए 8 करोड़ 80 लाख का बजट पारित

बगड़ के लिए 8 करोड़ 80 लाख का बजट पारित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगड़ | नगरपालिकामें चेयरमैन सुशीला बुंदेला की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से 8 करोड़ 80 लाख 19 हजार रुपए का बजट पारित किया गया। जिसमें आवर्तक पर 2 करोड़ 97 लाख अनावर्तक पर 5 करोड़ रुपए व्यय होंगे।

ईओ विनयपाल ने बैठक में बजट की स्वीकृति, नवीन निर्माण कार्यों के प्रस्ताव, सभी वार्डों में जहां पर जरूरी है वहां स्ट्रीट लाइन वायर एवं निजी आय बढाने के प्रस्ताव के एजेंडे रखे। पार्षदों से स्ट्रीट लाइन डलवाने के प्रस्ताव मांगे। ईओ ने कहा कि निजी संस्थाओं से अरबन टैक्स वसूलने के लिए सर्वे करवाया जा रहा है। नगरीय कर जमा नहीं करवाने वालों की संपति पर कुर्की के आदेश जारी किए जाएंगे। बगैर अनुमति के चल रहे निर्माण कार्यों पर कार्यवाही की जाएगी। पार्षद राकेश शर्मा ने निर्माण कार्यों की शीघ्र ही अनुमति प्रदान करने को कहा। पूरणमल गरूड़ा ने सफाई कार्य के लिए मॉनीटरिंग रजिस्टर नगरपालिका में रखवाने के लिए कहा। वाइस चेयरमैन कीर्तिसिंह ने चौराहा बस स्टैंड पर शौचालय की कमी बताई। जिस पर सर्वसम्मति से मोबाइल शौचालय खरीद कर रखवाने पर सहमति हुई। सुअरों की बाड़ाबंदी नहीं होने पर उन्हें पकड़वाने जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। पीरामल अस्पताल में बंद एक्स रे मशीन से परेशानी, गांधी आवासीय योजना के प्लाटों का आवंटन, अतिक्रमण हटाने दुकानों के बाहर सामान रखने वालों से जुर्माना वसूलने पर चर्चा हुई। ईओ विनयपाल ने कहा कि नगरपालिका स्थानीय सरकार है जिसमें सभी का सहयोग जरूरी है। बैठक में पार्षद सुशीला कुमावत, मंजूदेवी, सुमिता, सुनीता, राकेश शर्मा, पूरणमल गरूड़ा, नागरमल सैनी, सतवीर बरवड़, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश, प्रवीण थे।

बगड़. नगर पालिका बैठक में एजेंडों पर चर्चा करते हुए।

खबरें और भी हैं...