बगड़ | डॉ.मोहनलाल पीरामल दातव्य न्यास की ओर से संचालित शिक्षण संस्थाओं का सामूहिक वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल कॉलेज की छात्राओं ने राजस्थानी, पंजाबी, हिंदी, लोक संस्कृति से ओतप्रोत गीतों पर प्रस्तुतियां दी।
मैनेजिंग ट्रस्टी अल्पना चिनाय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उर्वी अशोक पीरामल थीं। विशिष्ट अतिथि समीर चिनाय, संजना चिनाय, अर्जुन चिनाय, तुल्लिका एम माहेश्वरी, लक्ष्मी नायर, डिमेलो, मीरा चौहान,श्रेया गोयनका श्रेयांस गोयनका थे। अतिथियों ने पीरामल, डॉ. मोहनलाल अशोक पीरामल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। ट्रस्ट सचिव विकास उपाध्याय सहित स्कूल के बच्चों ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि लक्ष्य का निर्धारण कर मेहनत करने से ही कामयाबी मिलती है। कॉलेज प्राचार्या डा. आशा मिश्रा, पीरामल बालिका स्कूल अंग्रेजी माध्यम का प्राचार्या डा. अंशुसिंह हिंदी माध्यम का प्राचार्या डा. इंदु सैनी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संचालन छात्रा पूजा यादव, प्रियंका मान अपूर्वा ने किया।