हाई कोर्ट जस्टिस ने किए बालाजी के दर्शन
मेहंदीपुर बालाजी | हाईकोर्टजस्टिस महेश कुमार शर्मा ने रविवार शाम बालाजी महाराज के दर्शन किए। शाम को बालाजी पहुंचे जस्टिस शर्मा ने बालाजी के साथ भैरोजी महाराज प्रेतराज सरकार के दर्शन कर प्रदेश मे खुशहाली की कामना की। मंदिर ट्रस्ट के मोहन लाल तिवाड़ी ने जस्टिश शर्मा को प्रसादी भेंट की और मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से चलाई जा रही बालिका शिक्षा की मुहिम के बारे मे अवगत कराया।