पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर से अपहृत की महिला बरामद

जयपुर से अपहृत की महिला बरामद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेहंदीपुर बालाजी जयपुरमें मजदूरी कर रही यहां के चांदूसा गांव के बावरिया जाति की एक महिला को ट्रक चालक 20 दिन पहले झांसा देकर भगा ले गया, लेकिन जब उसे पता चला कि महिला तीन बच्चों की मां है तो वह उसे पंजाब के पटियाला में छोड़कर फरार हो गया। मंगलवार को अपहर्ता को लेकर बालाजी पहुंची पटियाला पुलिस ने उसके पति के हवाले कर दिया। पटियाला पुलिस ने बताया कि मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के चांदूसा गांव के समीप रहने वाली बावरिया जाति की एक महिला जयपुर मजदूरी कर रही थी। 20 दिन पहले एक अज्ञात ट्रक चालक झांसा देकर महिला को ट्रक में बैठाकर ले गया महिला ने शादी शुदा होने तीन बच्चों की मां होना बताया तो चालक ने उसे पंजाब के पटियाला जिले मे छोड़ गया महिला ने वहां कुछ लोगों को आपबीती सुनाई इस दौरान पटियाला के लोगों ने महिला को पटियाला पुलिस के हवाले कर दिया। पटियाला पुलिस ने अपरण महिला की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की। पटियाला थाना इंचार्ज एसमीई मंजीत कौर ने बताया कि जांच के दौरान महिला के यहां के चांदूसा गांव का होना पाया गया। मंगलवार को यहां आकर उसके पति के हवाले कर दिया है।

पूछताछमें कबूली चोरी

दौसाअयोध्यानगर में पिछले माह तीन मकानों से नकदी गैस सिलेंडर चोरी के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी विजय सैनी कालूराम सैन से कोतवाली पुलिस ने एक गैस सिलेंडर बरामद कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि आरोपी 24 जनवरी की रात को अयोध्या नगर में तीन मकानों से नकदी, गैस सिलेंडर सामान ले गए थे।