- Hindi News
- अगावली में ट्रांसफार्मर से तांबा आयल चोरी
अगावली में ट्रांसफार्मर से तांबा आयल चोरी
ग्रामपंचायत गंडरावा के अगावली गांव की धोबी ढाणी में बुधवार रात चोर कृषि कनेक्शन पर लगे ट्रांसफार्मर से तांबा ऑयल चुरा ले गए।
सरपंच खेमराज मीना ने बताया कि चोर ढाणी निवासी रामखिलाड़ी धोबी के कुएं पर लगे ट्रांसफार्मर की लाइन को फाल्ट कर तांबा ऑयल चुरा ले गए। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में रोष व्याप्त हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन ट्रांसफार्मरों से चोरी की घटनाओं के बाद भी पुलिस चोरों को पकडऩे में कामयाब नहीं हो रही है।
पीलोड़ीमें दो ट्रांसफार्मरों का चुरा ले गए सामान
मानपुर | पीलोड़ीगांव में बुधवार रात चोर दो कृषि कनेक्शनों के ट्रांसफार्मरों से तांबा ऑयल चुरा ले गए। देर रात चोर गांव के धनसीराम मीना धन्नाराम मीना के कृषि कनेक्शनों पर लगे थ्री फेज ट्रांसफार्मरों से तांबा ऑयल चुरा ले गए। गुरुवार सुबह खेत में बिखरा हुआ सामान देख ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों का कहना था0कि आए दिन ट्रांसफार्मरों से चोरी हो रही है। लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।
दोदुकानों में सेंध, व्यापारियों में रोष
मेहंदीपुर बालाजी | लंगड़ाबालाजी स्थित दो दुकानों से चोर बुधवार रात हजारों रुपए का सामान नकदी चुराकर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। पीड़ित पूरण रामू सैनी ने बताया कि चोर उनकी दुकानों से परचूनी का सामान, गैस सिलेंडर सहित नकदी चुराकर ले गए। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।