अभियान में आठ किलो पॉलीथिन जब्त
अभियान में आठ किलो पॉलीथिन जब्त
दौसा|नगरपरिषद की ओर से चलाए गए अभियान के तहत मंगलवार को करीब आठ किलो पॉलीथिन कैरी बैग जब्त किए गए। परिषद के अनिल जैन ने बताया कि जिला अस्पताल के बाहर थडिय़ों पर जांच की। इस दौरान 8 थडिय़ों में पॉलीथिन मिली। पॉलीथिन को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि इनका चालान किया जाएगा।
धरपकड़से व्यापारियों में अफरा-तफरी
मेहंदीपुर बालाजी| तहसीलदारमूलसिंह राजावत ने मंगलवार को कस्बे में पॉलीथिन कैरीबैग को लेकर धरपकड़ अभियान चलाया। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान तहसीलदार राजावत ने व्यापारियों को पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए।