पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत कथा पर निकाली शोभायात्रा

भागवत कथा पर निकाली शोभायात्रा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा (ग्रामीण)| भांडारेज में विजयदास महाराज के सानिध्य में सवा लाख कुंडीय रुद्र महायज्ञ से पूर्व बुधवार गोपीनाथ महाराज मंदिर से सुबह झंडा पूजन कर शोभायात्रा निकाली गई।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विजयदास महाराज ने झंडा पूजन शोभायात्रा रवाना की। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट आकर्षण का केंद्र रहे। बैंडबाजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।

पदयात्रा14 को

दौसा | नईनाथ महादेव की पदयात्रा 14 फरवरी को सुबह 7 बजे सहजनाथ महादेव मंदिर से रवाना होगी। पदयात्रा समिति के अध्यक्ष नवल सर्राफ ने बताया कि पदयात्री गुप्तेश्वर राम मंदिर के दर्शन कर सिंगवाड़ा, मलारना, कानेटी, पाटण बंध होते हुए नईनाथ धाम पहुंचेगी।

मेहंदीपुर बालाजी| कस्बे के हनुमान सेवा मडल के तत्वावधाम में गुरूवार से बांबे वाली धर्मशाला में संगीतमय भागवत कथा प्रवचन शुरू हुए। इसे लेकर महंत किशोरपुरी चिकित्सालय के सामने स्थित नीलकंठ धर्मशाला से शोभा यात्रा के साथ 101 कलशयात्रा निकाली गई।यात्रा का विभिन्न व्यापारिक संगठन एवं समाज के लोगों ने फूल माला पहनला कर स्वागत किया। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां भी सजाई गई। कथावाचक ब्रह्मदेव महाराज रोजाना भागवत सुनाएंगे।

धार्मिक आयोजनों से मन को शांति: नरेशपुरी

मेहंदीपुर बालाजी| घाटा मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट अध्यक्ष महंत किशोरपुरी महाराज की प्रेरणा से सीताराम मंदिर में सात दिवसीय सुंदरकांड के पाठ शुरू हुए। नरेशपुरी गोस्वामी ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुरूआत कराई।
इस दौरान उन्होंने ने कहा कि धार्मिक अयोजनों से मन को शांति मिलती है। नरेशपुरी ने कहा कि समय-समय पर रामायण सहित अन्य धार्मिक ग्रंथों के पठन के आयोजन कराने वाले एवं श्रवण करने वाले लोगों को धार्मिक लाभ होता है। साथ ही मन में धार्मिक भावना का संचार होता है। ट्रस्ट की ओर से सीताराम मंदिर एवं बालाजी मंदिर में अनेकों धार्मिक अनुष्ठान कराए जाते हैं।

प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

दौसा| आधार एकेडमी में सरस्वती प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की प्रतिष्ठा कराई। केदार प्रसाद शर्मा, कलावती देवी, मुकेश शर्मा, नीरज शर्मा, मीना देवी, पूजा देवी शर्मा, प्रहलाद नारायण, हरिनारायण, कजोड़मल, जगदीश, पंकज शर्मा आदि ने प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया।