पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खबरें फटाफट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पायलट का आज सिकंदरा में स्वागत

सिकंदरा | प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के शनिवार को जयपुर जाते समय सिकंदरा चौराहे पर कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया जाएगा। युवा नेता चंचल कसाना ने बताया कि पायलट के दोपहर तीन बजे जयपुर जाते समय सिकंदरा चौराहे के जयपुर रोड पर पैट्रोल पंप के समीप पायलट का स्वागत किया जाएगा।

शहीदको कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि

कोलवा| राजकीयउच्च माध्यमिक स्कूल कोलवा में गुरुवार शाम ग्रामीण छात्र-छात्राओं ने कैंडिल जलाकर तथा दो मिनट का मौन रखकर शहीद हनुमनथप्पा कोप्पड़ को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रधानाचार्य पृथ्वी सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

शोभायात्रामें भाग लेने का निर्णय

दुब्बी | ग्रामईंटका महात्मा कुटिया पर शुक्रवार को राजस्थान गुर्जर महासभा की तहसील स्तरीय बैठक में 15 फरवरी की शोभायात्रा में भाग लेने के लिए गांवों में प्रचार का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष माधोसिंह कसाना ने बताया कि बैठक में दौसा में शोभायात्रा के विषय में विचार विमर्श किया गया। इसमें घोड़ियां सहित अन्य साधन ले जाने की जिम्मेदारी दी गई। शादी-विवाहों में फिजूलखर्ची रोकने के लिए लोगों में जागरूकता लाने पर जोर दिया। डीजे, बैंडबाजा बंद करने के लिए लोगों को समझाइश की जाएगी।

नर्सेजको स्थाई करने पर खुशी

दौसा | नर्सेजएसोसिएशन की बैठक संभाग प्रभारी धर्मपाल मीणा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री चिकित्सा मंत्री द्वारा नर्सेज द्वितीय के 17 हजार अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने पर खुशी जताई है। उन्होंने अतिरिक्त निदेशक श्यामलाल गुर्जर, पूर्व रजिस्ट्रार जोंगेंद्र शर्मा का भी आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष नाहर सिंह मीणा, कार्यकारी शहर अध्यक्ष महेंद्र मीणा, महासचिव राजेंद्र कुंडारा, विनोद कानखेड़िया, सागर बाई, सुमन चौधरी ने खुशी जताई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नर्सेज की स्थाई नियुक्ति करने पर नर्सेज ने खुशी जताई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ का नर्सेज एसोसिएशन के प्रांतीय प्रतिनिधि रघु सैनी, जिलाध्यक्ष विजय सिंह, महामंत्री विजय, लल्लूराम, महावीर प्रसाद, गनपत लाल, राजेश, सुरेश, राधाकिशन, देवेंद्र आदि ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने नर्स ग्रेड प्रथम का पदनाम नर्सिंग अधिकारी करने की मांग तुरंत पूरी करने की मांग की।

सरसोंमें रोग से किसान चिंतित

दुब्बी | सरसोंकी फसल में ओराबंकी रोग लगाने पर पैदावार घटने के अंदेशा से किसान चिंतित नजर रहे हैं। बनवारीलाल मुकेश ने बताया कि छोकरवाडा, डोलिका, भंडारी, राजवास मोहिचंगपुरा सहित कई गांवों में सरसों की फसल ओराबंकी रोग की चपेट में है। यह रोग सरसों के तने की जड़ों से अंकुरित होता है। तने को कमजोर कर देता है, जिससे फली सही नहीं लग पाती है। सरसों में चेंपा का भी प्रकोप बढ़ रहा है। कृषि पर्यवेक्षक ओमप्रकाश बैरवा ने बताया कि ओराबंकी रोग का कोई उपचार नहीं है। बोआई से पूर्व ही इसका उपचार संभव है।

निशुल्कचिकित्सा शिविर आज

दौसा | संतडॉ. चंद्र गुप्ता महाराज की जन्म शती के उपलक्ष्य में निशुल्क चिकित्सा परामर्श दवा वितरण शिविर 13 फरवरी को सुबह 10 बजे रोडवेज बस स्टैंड के सामने आयोजित होगा। शंभूसिंह राजावत ने बताया कि शिविर में डॉ. राहुल जैन, डॉ. सुधांशु पांडे सहित पेट आंत रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, डायबिटीज, ब्लड शूगर नेत्र रोग विशेषज्ञ सेवाएं देंगे।

व्यापारियोंने लगाए भेदभाव के आरोप

मेहंदीपुर बालाजी | अतिक्रमणको लेकर पंचायत की ओर से गुरुवार किए गए जुर्माने के मामले में व्यापारियों ने भेदभाव का आरोप लगाया। एक धर्मशाला में एकत्रित हुए व्यापारियों ने सरपंच के सामने रोष भी जताया। व्यापारियों के एकत्रित होने तथा विरोध को लेकर पहुंचे सरपंच पति राजाराम मीना ने व्यापारियों से समझाइश की। बाद में दोनों पक्षों में नाली तक सामान रखने की सहमति बनी। गौरतलब है की गुरुवार को पंचायत प्रशासन ने दुकानों के आगे समान रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 500-500 रुपए का जुर्माना किया था। इस पर व्यापारियों ने कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाया। इस दौरान अशोक, चंद्रभान, श्याम, सीताराम, राकेश सेठी सहित अन्य मौजूद थे।

सत्यमक्लासेज का शुभारंभ

दौसा | सत्यम्‌क्लासेज ने जयपुर में लाल कोठी अपेक्स मॉल के सामने अपनी नई ब्रांच का शुभारंभ किया। संस्था के उपनिदेशक विजय भारद्वाज ने गणेश सरस्वती का पूजन किया। निदेशक महेंद्र चांदा ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के ग्रामीण अभ्यर्थियों के लिए उच्च स्तरीय शिक्षा प्रधान की जाएगी। जहां अभ्यर्थियों को राज्य स्तरीय विषय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रबंधक ताराचंद शर्मा ने बताया कि 15 फरवरी से कॉलेज प्रवक्ता, स्कूल व्याख्याता, शिक्षक ग्रेड द्वितीय तथा मैथ्स रीजनिंग के विशेष बैच प्रारंभ किए जाएंगे। मैथ्स रीजनिंग के लिए आशीष गुप्ता, इतिहास के डॉ. विजय भारद्वाज, राजनीति विज्ञान के डॉ. दयाशंकर पांडे, शिक्षा मनोविज्ञान विद्यालय प्रबंधक सुप्रिया गौड़, भूगोल के डा. हितेश शर्मा, हिंदी के मुकेश पाराशर एवं अंग्रेजी के बी.एल. टाटा प्रमुख विषय विशेषज्ञ होंगे।

शिक्षकोंने रोष जताया

दौसा | आरपीएससीशिक्षक फोरम के जिला संयोजक कैलाश शर्मा की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में वरिष्ठता सूची में नाम नहीं जोड़ने का मुद्‌दा अहम रहा। बैठक में पदाधिकारियों ने माना कि तृतीय श्रेणी से वरिष्ठ अध्यापकों की वरिष्ठता सूची संधारण का कार्य उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा के पास होने के कारण शिक्षकों को नाम दर्ज कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। जिलाध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक द्वारा बार बार वरिष्ठता सूची में संशोधन कर उच्चाधिकारी को भेजने पर भी नाम नहीं जुड़ रहे हैं। इसे लेकर फोरम का प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही शिक्षा मंत्री से मिलकर समस्या समाधान की मांग करेगा। बैठक में अवधेश तिवाड़ी, विनोद मीणा, मोहन यादव, शंभू पोटर, कालूराम, राजेश व्यास, शिवशंकर गांधी ने भी संबोधित किया।

निशुल्कदंत चिकित्सा शिविर कल

दौसा | निशुल्कदंत चिकित्सा शिविर 14 फरवरी को सुबह 10 बजे बरकत तिराहे पर लगेगा। डॉ. नवीन शर्मा ने बताया कि शिविर में डॉ. आशीष सानण अपनी सेवाएं देंगे। 15 फरवरी को भी शिविर लगेगा।

खबरें और भी हैं...