पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाटीदार ने किए बालाजी महाराज के दर्शन

पाटीदार ने किए बालाजी महाराज के दर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेहंदीपुर बालाजी | जनअभावअभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार ने मंगलवार को मेहंदीपुर बालाजी पहुंचकर श्रीबालाजी महाराज के दर्शन कर मन्नत मांगी। इस दौरान उन्होंने महंत किशोरपुरी महाराज से भेंटकर आशीर्वाद लिया। बालाजी मंदिर पहुंचने पर नरेशपुरी गोस्वामी ने पाटीदार का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत किशोरपुरी महाराज द्वारा बालिका शिक्षा सहित जनकल्याणकारी क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। पाटीदार ने महंत किशोरपुरी महाराज द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सराहना की। इसके बाद पाटीदार महंत किशोरपुरी महाराज से मिले और आशीर्वाद लिया। महंत महाराज ने शाल उड़ाकर कर सम्मान किया। इस दौरान महंत महाराज ने पाटीदार को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत करौली जिला प्रशासन को दो लाख रुपए का सहयोग करने सहित ट्रस्ट की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। पाटीदार के साथ दौसा विधायक शंकरलाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा, भाजपा नेता सत्यनारायण जैमन, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामवतार कसाना, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामविलास मरियाडा़, जिला मंत्री मुकेश बासड़ा सहित अन्य मौजूद रहे। दूसरी ओर पत्रकार वार्ता में पाटीदार ने कहा कि मेहंदीपुर बालाजी के विकास के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कटिबद्ध है।





इसके लिए आज जयपुर में एक बैठक आयोजित होगी। इसमें आस्थाधाम के विकास को लेकर चर्चा होगी। इन्होंने कहा कि वे पहली बार मेहंदीपुर बालाजी आए हैं। लेकिन बालाजी की स्वयंभू प्रतिमा के दर्शन करने के बाद वे बहुत प्रभावित हुए हैं। साथ ही महंत महाराज से मिल कर विशेष खुशी की अनुभूति हुई है। पहली बार बालाजी दर्शन को आए पाटीदार का स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड पर स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...