पेंथर कंजर्वेशन के विरोध में धरना कल
बाली. नगरके कचहरी परिसर के सामने सोमवार को सुबह 10 बजे पेंथर कंजर्वेशन कम कम्यूनिटी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में नगर सहित आस पास के क्षेत्र के किसान, ग्रामीण पशुपालक हिस्सा लेंगे। विहिप के प्रांतीय सत्संग प्रमुख अमृत परमार ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी हालत में पेंथर कंजर्वेशन कम कम्यूनिटी रिजर्व लागू नहीं होना चाहिए। इसके लागू होने पर ग्रामीणों, पशुपालकों सहित पालतु पशुओं को होने वाले नुकसान को विस्तार से बताते हुए परमार ने बताया कि इसके विरोध में कचहरी परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
परमार ने धरने में नगर सहित आस पास के अधिक से अधिक संख्या में किसानों, ग्रामीणों पशुपालकों को आने का आह्वान किया है।