- Hindi News
- शिक्षकों को एकजुट होने की जरूरत : मेड़तिया
शिक्षकों को एकजुट होने की जरूरत : मेड़तिया
नवनियुक्त शिक्षकों की ब्लाक स्तरीय बैठक संपन्न
भास्करन्यूज | बाली
राजस्थानपंचायती राज कर्मचारी संघ उपशाखा बाली के अध्यक्ष महेंद्रसिंह मेड़तिया ने कहा कि विद्यालय सहित शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापकों की अहम भूमिका है। वे रविवार को पंचायत समिति सभागार में बाली ब्लाक के नवनियुक्त शिक्षकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अध्यापक का दायित्व है कि वो अपने शिक्षा के प्रति तथा एक गुरु होने के नाते दिए गए कार्यों एवं उत्तरदायित्वों को बखूबी से निर्वाह करे शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिर्वतन कर शिक्षा में गुणात्मक के साथ ही साथ मात्रात्मक परिवर्तन लाने में भी अपनी भूमिका का निर्वाह करे। वर्तमान परिवेश में शिक्षकों की समस्याएं बढ़ रही है। ऐसे में शिक्षकों को एकजुट होकर उनका सामना करना पड़ेगा। इसके लिए संगठन की सख्त आवश्यकता है। मेड़तिया ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श कर उनके निदान एवं निस्तारण के लिए उच्चाधिकारियों से अतिशीघ्र विचार-विमर्श कर उन्हें निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया। बैठक के दौरान नवनियुक्त शिक्षकों के परिवीक्षा काल समाप्ति,यूनिक आईडी, प्राण फॉर्म,मेडिक्लेम फॉर्म, एसआई फॉर्म सहित शिक्षकों के वेतन समय पर जमा करवाने सहित मुद्दे पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रोबेशन शिक्षक वेतन में बीस प्रतिशत वृद्वि के बारे में ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर उसका निस्तारण किए जाने की बात की। बैठक के दौरान रतनलाल, हिम्मत परिहार, नरपतसिंह, मांगीलाल, बाबूलाल चौधरी, नरेंद्रसिंह, गणपत चौधरी, बुधमल, मांगूसिंह, रणजीतसिंह, विक्रमसिंह, रमेश कुमार, ममता सोलंकी, सरोज बाला, उर्मिला कुमारी, सुनीता आदि मौजूद थे।