- Hindi News
- शाखा प्रबंधक कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें : शर्मा
शाखा प्रबंधक कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें : शर्मा
बाली. राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक आरसी शर्मा ने कहा कि सभी शाखा प्रबंधक कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें। वे सोमवार को मरूधरा ग्रामीण बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। क्षेत्रिय प्रबंधक आनंदसिह चारण ने परियोजना समूहों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर परियोजना के लेखाधिकारी नरपतसिंह जैतावत, महाप्रबंधक विशनसिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।
बाली. बैंक शाखा प्रबंधकों की बैठक लेते महाप्रबंधक शर्मा।