देसूरी अस्पताल में 10 में से 8 पद रिक्त
बाली : 22 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पद रिक्त
उपखंडमुख्यालय के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पिछले कई वर्षोंं से रिक्त पड़े पदों के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में दस में से आठ पद रिक्त पड़े हैं। इस कारण से उपचार के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। चारभुजा-देसूरी नाल दुर्घटना जोन होने के साथ आसपास आधा दर्जन गांव और आदिवासी अंचल होने के बावजूद इस चिकित्सालय की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण मरीजों को उपचार के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं कई घायलों को यहां से रेफर कर दिया जाता है।
वर्तमान में चिकित्सालय में 8 पद रिक्त है। जिसमें चिकित्सा अधिकारी सर्जन, फिजिशियन, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक, एएनएम एवं स्वीपर के पद खाली पड़े हैं।
मातृ शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए राज्य सरकार ने कई योजना शुरू कर रखी है। मगर चिकित्सालय में यह दो पद कई वर्षो से रिक्त पड़े हैं। देसूरी-चारभुजा सड़क मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती है। घायलों को उपचार के लिए देसूरी चिकित्सालय नजदीक होने के कारण यहां लाया जाता है। मगर सुविधाओं के अभाव के कारण मजबूरी में उपचार के लिए पाली जोधपुर रेफर कर दिया जाता है।
डॉक्टरके पद रिक्त, मरीज हो रहे हैं परेशान
^देसूरीचिकित्सालय में आठ चिकित्सकों के पद रिक्त होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर मरीजों का उपचार नहीं हो रहा है। मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। -पूनारामचौधरी, वक्तावरसिंह,कैलाशदान, ग्रामीण देसूरी
अधिकारियोंको अवगत कराया गया है
^देसूरीचिकित्सालय में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। विभाग द्वारा शीघ्र ही इन रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। -डॉ.राजेशराठौड़, ब्लॉकमुख्य चिकित्सा अधिकारी, देसूरी
भास्कर न्यूज | देसूरी
उपखंडमुख्यालय के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पिछले कई वर्षोंं से रिक्त पड़े पदों के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में दस में से आठ पद रिक्त पड़े हैं। इस कारण से उपचार के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। चारभुजा-देसूरी नाल दुर्घटना जोन होने के साथ आसपास आधा दर्जन गांव और आदिवासी अंचल होने के बावजूद इस चिकित्साल