गोरक्षा समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नगरमें सोमवार को कामधेनू राष्ट्रीय गोरक्षा सेवा समिति के बाली तहसील अध्यक्ष सूजाराम चौधरी के सानिध्य में एसडीएम को सीएम का नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पाली, जालोर सिरोही जिले में गायों पर तेजाबी हमले का आरोप लगाते हुए रोष जताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमृत परमार, चेतन सोलंकी, भरत मेवाड़ा, जयपालसिंह, विक्रमादित्य, राजूसिंह भाचूंदा, कृष्ण कुमार, राजेश जोशी आदि मौजूद थे।
> बाली. उपखंड अधिकारी चैनाराम चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए कामधेनु राष्ट्रीय गोरक्षा सेवा समिति के सदस्य।