पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी के बहाव में रुकावट बन रही झाड़ियां

पानी के बहाव में रुकावट बन रही झाड़ियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुकड़ीनदी में उगी बबूल झाड़ियों के कारण उसका बहाव क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सुकड़ी नदी का पानी लोगों के घरों दुकानों में चला गया था। यहां रहने वाले नागरिकों ने बताया कि नदी में उगी झाड़ियों के कारण पानी के बहाव क्षेत्र का रास्ता बदल गया है। इसका पानी लोगों के घरों में चला जाता है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। नदी के दोनों तरफ आबादी वाले क्षेत्र स्थित है। इस कारण से भी हानि हो सकता है तथा पुल को भी खतरा हो सकता है। इस संबंध में चेयरमैन इंदू चौधरी ने बताया कि एक माह पहले तहसीलदार को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था। इस बारे में फिर से जानकारी देंगे। पटवारी मदनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि शीघ्र ही एक-दो दिनों में बबूलों की काटने की कार्रवाई की जाएगी।

बाली. सुकड़ी नदी के बहाव क्षेत्र में खड़े अंग्रेजी बबूल। फोटो| भास्कर