पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लौहार ने दिया था रियासतों के एकीकरण में योगदान

लौहार ने दिया था रियासतों के एकीकरण में योगदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वतंत्रतासेनानी गणेश लौहार का गुरुवार रात को निधन हो गया। लोहार को आजादी के समय राजस्थान विद्यार्थी फेडरेशन का अध्यक्ष बनाया गया। रियासतों के एकीकरण में लौहार ने बहुत संघर्ष किया था। उन्होंने नाथूराम मिर्धा के नेतृत्व में किसानों की रक्षा के लिए आंदोलन किया था, जिससे किसानों को खातेदारी हक अन्य लगानों करों से मुक्ति मिली। वे पंचायत राज में देसूरी के प्रथम भी रह चुके हैं।

साधारणकृषक परिवार में हुआ था जन्म : वयोवृद्धस्वतंत्रता सेनानी गणेश लौहार का जन्म पाली जिले के सादड़ी कस्बे में 8 नवंबर 1926 को साधारण कृषक परिवार में हुआ था। उनके माता पिता का नाम धापू बाई महिंगजी पुत्र मनरूप लौहार था। उन्होंने 5वीं कक्षा सादड़ी से उत्तीर्ण की थी। शेष|पेज15



उससमय जोधपुर रियासत में पूरा मंत्रिमंडल अधिकारी अंग्रेज थे तथा शिक्षा विभाग के निदेशक न्यूजीलैंड के ए.पी. काक्स थे। उन्होंने 10 साल की आयु में विवाह कर दिया था, इसलिए उनको स्कूल से निकाल दिया गया। इसी दौरान सेवाड़ी के प्रधानाध्यापक देवकीनंद दुबे ने उन्हें सेवाड़ी मिडिल स्कूल में प्रवेश दिया। यहां से जोधपुर में मिडिल बोर्ड की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की तथा बाद में सर प्रताप हाईस्कूल से मैट्रिक भी प्रथम श्रेणी से पास की।

अंग्रेजोंभारत छोड़ो आंदोलन में लिया था हिस्सा : 1944से 49 तक के पांच साल के कार्यकाल ने गणेश लौहार की दिशा ही बदल दी। जोधपुर में अध्ययन के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के संपर्क में गए। उन्होंने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंग्रेजों के रिकार्ड में लौहार का नाम प्रमुख उपद्रवी के रूप में दर्ज था। इस दौरान उन्होंने कारावास की सजा भी भुगती।

स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान में 11 हवाई फायर

स्वतंत्रतासेनानी लौहार पिछले दो माह से अस्वास्थ्य चल रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास से शुरू हुई। यह बस स्टैंड, पंचशील चौराहा होते हुए मघाई नदी स्थित श्मशान घाट तक पहुंची। यहां पर पुलिस ने मातमी धुन के साथ गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया। शस्त्र सलामी के दौरान पुलिस ने इनके सम्मान में 11 हवाई फायर किए। इससे पूर्व कलेक्टर रोहित गुप्ता एसपी जयनारायण शेर ने राज्य सरकार की ओर से पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। इसके बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की तरफ से जिलाध्यक्ष