- Hindi News
- विद्यालय का सर्वांगीण विकास हमारी जिम्मेदारी : पालीवाल
विद्यालय का सर्वांगीण विकास हमारी जिम्मेदारी : पालीवाल
पादरला. सोकड़ा में आयोजित वाकपीठ में उपस्थित संस्था प्रधान। फोटो|भास्कर
संस्था प्रधानों की सत्रारंभ वाकपीठ संपन्न
भास्कर न्यूज. पादरला
बाली क्षेत्रीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सरकारी निजी संस्थाओं के संस्था प्रधानों की सत्रारंभ वाकपीठ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोकड़ा में संपन्न हुई। वाकपीठ सचिव मोहनलाल परमार ने बताया कि वाकपीठ के दूसरे दिन वार्ताकार ओटाराम चौधरी, गोपाल पारीक शिवतलाव, प्रतापसिंह देवाराम हीरागर द्वारा वार्ताएं प्रस्तुत की। अतिरिक्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी श्रवणसिंह राजपुरोहित ने संस्था प्रधानों को विभाग के नियमों की पालना के निर्देश दिए। ब्लाक शिक्षा अधिकारी लाखाराम पालीवाल ने संस्था प्रधानों को सहयोग प्रदान करने तथा विभाग द्वारा मांगी गई सूचनाओं का समय पर संप्रेषण करने के निर्देश दिए। वाकपीठ अध्यक्ष जवानाराम परमार ने आभार जताया। इस दौरान बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।
नवीनकार्यकारिणी का गठन
वाक्पीठसचिव मोहनलाल परमार ने बताया कि नारायणसिंह राजपुरोहित को अध्यक्ष, सियाराम मारू को उपाध्यक्ष, अशोक वछेटा को सचिव, रविन्द्र राखेचा को कोषाध्यक्ष, जीवाराम भारती को सहसचिव, सरोज पुरी को महिला उपाध्यक्ष, जयंता दवे को महिला प्रतिनिधि समेत अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है।