पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम है छात्रसंघ\'

\"नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम है छात्रसंघ\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फालना. ऊर्जाराज्यमंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने कहा कि नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है छात्रसंघ। वे सोमवार को स्थानीय एसपीयू कॉलेज फालना में छात्रसंघ उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कॉलेज में छात्रसंघ गठन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ सामाजिक समरसता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। शैक्षणिक माहौल में रहते हुए छात्रसंघ नेता छात्र समस्याओं का समाधान करते हैं तथा भविष्य में जाकर देश के नेता बनते हैं। मुख्य वक्ता हेमंत घोष ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने तथा अन्याय के खिलाफ लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. एस.सी. अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्रसंघ अध्यक्ष जयपालसिंह ने छात्रसंघ के तत्वावधान में हो रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। छात्रसंघ उपाध्यक्ष विक्रमादित्य राजपुरोहित, महासचिव हितेश राजपुरोहित, संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार एवं कक्षा प्रतिनिधियों ने भी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीएम बाली सुरेश कुमार खटिक, पार्षद इंद्रसिंह मेफावत, सचिव अरूण कुमार चौधरी, सह सचिव महेंद्र्र भंडारी, सदस्य महेंद धोका, तनसुख दवे, ऋषिराज शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष खंगारराम मेघवाल, उपाध्यक्ष रमेश चौधरी, प्रतिपक्ष नेता देवेंद्र सिद्धावत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौतम शर्मा ने किया।

फालना. छात्रसंघ कार्यालय के उद‌्घाटन समारोह को संबोधित करते ऊर्जा मंत्री राणावत। फोटो|भास्कर