बाली | बालीमुख्यालय पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का
बाली | बालीमुख्यालय पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें दो बैंचों द्वारा विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया। इसमें 21 प्रीलिटिगेशन बैंक प्रकरणों और 3 आपराधिक प्रकरणों का निस्तारण हुआ। प्रथम बैंच न्यायिक अधिकारी देवेंद्रसिंह भाटी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बाली और एडवोकेट विक्रमसिंह सोलंकी द्वारा 10 प्रीलिटिगेशन बैंक प्रकरणों का निस्तारण कर रुपए की वसूली की गई। द्वितीय बैंच में भंवरसिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट बाली और एडवोकेट गणपतसिंह राजपुरोहित दुदाराम चौधरी ने 11 प्रीलिटिगेशन बैंक प्रकरणों का निस्तारण कर रुपए की वसूली की।
विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया