विहिप के सत्संग प्रमुख परमार की तबीयत बिगड़ी
बाली | पूर्वविधायक विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सत्संग प्रमुख अमृत परमार की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फालना के व्यास अस्पताल में भर्ती कराया है। परमार के बीमार होने की खबर मिलने पर विहिप बजरंगदल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उनकी कुशलक्षेम जानने के लिए एकत्रित हो गए।
पूर्व विधायक परमार व्यास अस्पताल फालना के आईसीयू में भर्ती है।